Type Here to Get Search Results !

Swachhta Pakhwada Program In Jss Dumka Jharkhand

0

स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम


आज दिनांक 26/07/2022 को जन शिक्षण संस्थान विकास भारती दुमका द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जरमुंडी में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम किया गया। जिसमें स्वच्छता से संबंधित नारे लगाये गये। बच्चों द्वारा नाटक, कविता, संथाली गीत एवं गाना जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया गया।

जिसमें मधु कुमारी, सावित्री सोरेन, नेहा कुमारी, पूजा कुमारी, रितु कुमारी, विनीता कुमारी ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जन शिक्षण संस्थान विकास भारती दुमका के प्रभारी निदेशक श्रीमती अन्नू ने बताया कि स्वच्छ वातावरण बनाए रखने से हमें अच्छा स्वास्थ्य और रोग मुक्त रहने में मदद मिलती है। कई संक्रामक और महामारी रोग साफ-सफाई की कमी और अस्वच्छ स्थितियों के कारण होते हैं।

शारीरिक और आध्यात्मिक दोनों दृष्टि से स्वच्छता मानव जीवन का एक बहुत ही आवश्यक घटक है। हमें अपने घरों के साथ-साथ अपने गांव मोहल्ले की भी सफाई की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। रोजाना नहाना, खाना खाने से पहले और बाद में हाथ धोना कुछ साफ-सुथरी आदतें हैं।

जिन्हें हमें अपनाना चाहिए। एवं हमें कचरे को जमा होने और बीमारियों को पनपने से बचना चाहिए। स्वच्छता बनाए रखने के लिए जन शिक्षण संस्थान द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम विभिन्न प्रखंडों में किया जा रहा है। इसी कड़ी में श्रीमती अन्नू ने नीम, कटहल एवं आम के 10 पौधे भी लगाए। एवं बच्चों को ऑक्सीजन देने वाले पेड़ पौधे ज्यादा मात्रा में लगाने के लिए प्रेरित भी किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जन शिक्षण संस्थान विकास भारती दुमका के सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी श्री दीपक कुमार सिंह एवं दर्शन हेंब्रम (आजीविका ) मोविलाइजर सविता किस्कु,आनंद कुमार, राजकुमार हेम्ब्रम, वार्ड सदस्य सुनीता तेरेसा हांसदा, भाषा शिक्षिका दीपिका कुमारी, पीटी टीचर सुहागिनी मरांडी, एवं विनिफ्रेड मरांडी, रूपम कुमारी, मधु मुर्मू, अमित कुमार, श्रीकांत मंडल, सलामत हुसैन के साथ-साथ 300 बालिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Photos Of Jss Dumka Jharkhand :



































































































एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

News Blogger Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are available Which is designed in User friendly to handle by Piki Developers. Simple and elegant themes for making it more comfortable