Type Here to Get Search Results !

World Environment Day Programme in JSS Office Dumka Jharkhand

0

विश्व पर्यावरण दिवस 

आज दिनांक 5 जून 2022 को जन शिक्षण संस्थान विकास भारती दुमका के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रामगढ़ प्रखंड के लीलातरी एवं बोडीया गांव में वृक्षारोपण, जल संरक्षण एवं जन स्वास्थ्य अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूक किया गया। 

इसमें लगभग एक सौ ग्रामीणों ने भाग लिया कार्यक्रम की अध्यक्षता लीलातरी ग्राम प्रधान भगवान मुर्मू ने किया। इस कार्यक्रम में जन शिक्षण संस्थान विकास भारती दुमका की प्रभारी निदेशक श्रीमती अन्नु ने पर्यावरण परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण एवं बेतहाशा कटते जंगल के दुष्प्रभाव से बचने के लिए प्रकृति एवं मनुष्य के बीच तालमेल को बनाए रखने के सुझाव दिए।  

और बताया कि अगर अभी से प्रकृति एवं मनुष्य के बीच तालमेल नहीं बना तो आने वाली पीढ़ी के लिए हम विनाश के सिवा कुछ नहीं दे पाएंगे। जरूरी है कि हम फलदार वृक्ष के साथ-साथ ऑक्सीजन देने वाले पेड़ पौधे जैसे पीपल, नीम, करंज महुआ इत्यादि जंगली पेड़ पौधों का भी सुरक्षा एवं संवर्धन करें। 

उन्होंने बताया कि यह अभियान 5 जून से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा इसके बाद सभा रैली में परिवर्तित हो गई। इसमें ग्रामीणों ने पर्यावरण जागरूकता पर गीत गाया एवं नारे लगाए। तत्पश्चात ग्रामीणों द्वारा नीम, पीपल, करंज, अकशीया, आम इत्यादि पौधों को लगाकर इस जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई।  

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जन शिक्षण संस्थान विकास भारती दुमका के सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी श्री दीपक कुमार सिंह एवं दर्शन हेंब्रम (आजीविका) अकाउंटेंट प्रदीप कुमार शर्मा, एम.आई.एस. श्रीराम कुशवाहा, मोविलाइजर सविता किस्कु, आनंद कुमार, राजकुमार हेमरम, रेखा देवी, मेरी हांसदा, प्रमिला सोरेन, फुल मुर्मू, महारानी बेसरा, हेमा देवी, राजमुनी हांसदा, सोनामुनि मुर्मू आदि सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे।

जन शिक्षण संस्थान विकास भारती, दुमका 

स्थान : लीलातरी एवं बोडीया, रामगढ़, दुमका।

दिनांक : 05/06/2022

उपस्थिति : 100

Photos Of JSS Dumka :


jan shikshan sansthan vikas bharti dumka jharkhand (jss dumka jharkhand)
jss dumka jharkhand

jan shikshan sansthan vikas bharti dumka jharkhand (jss dumka jharkhand)











































एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

News Blogger Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are available Which is designed in User friendly to handle by Piki Developers. Simple and elegant themes for making it more comfortable