Type Here to Get Search Results !

Environmental Awareness Program In JSS Office Dumka Jharkhand

0

 पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम 

जन शिक्षण संस्थान विकास भारती दुमका के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अर्न्तगत विभिन्न कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम कि शुरूआत 5 जून 2022 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रामगढ़ प्रखण्ड के लीलातरी गांव में जागरूकता अभियान, रैली एवं वृक्षारोपण से की गई। जन शिक्षण संस्थान विकास भारती दुमका की प्रभारी निदेशक श्रीमति अन्नू ने बताया कि इस जागरूकता अभियान की शुरूआत विकास भारती आरोग्य भवन राँची स्थित कार्यालय में महामहिम राज्यपाल रमेश बैस एवं संस्था के सचिव पद्मश्री अशोक भगत द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या 4 जून 2022 को किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण, जल संरक्षण, एवं जन स्वास्थ से सम्बंधित जागरूकता कार्यक्रम विभिन्न जगहों पर 15 अगस्त तक चलाया जायेगा। 

संस्था का लक्ष्य सम्पूर्ण झारखण्ड राज्य के 7500 गांव तक पहुँचना है। ताकि बेतहाशा बढ़ते प्रदूषण, जलवायू परिर्वतन के दुष्प्रभावों से बचने एवं प्रकृति के साथ मानवता का तारतम्य कैसा हो इसपर मिल-बैठकर ठोस योजना बना सकें। वर्तमान समय में पर्यावरण असंतुलन के कारण अल्पवृष्टि एवं सुखाड़ से लोग प्रभावित हो रहे हैं। जल स्तर नीचे जा रहा है। पर्यावरण संतुलन के लिये हमें गंभीरता से सोचने की जरूरत है। लोगों को पर्यावरण वर्षाजल संचयन एवं जन स्वास्थय को लेकर सचेत होकर ठोस पहल करने की जरूरत है। अभियान का समापन 15 अगस्त को आजादी के अमृत महोत्सव के साथ ही होगा। 

इसी कड़ी में आज दिनांक 8 जून 2022 को दुमका के बड़ा बांध मुहल्ले में एवं जामा प्रखण्ड के बारा पंचायत अंतर्गत करेला गांव में जन शिक्षण संस्थान विकास भारती दुमका द्वारा सेकडों महिलाओं एवं बच्चियों के साथ पर्यावरण जागरूकता के अन्तर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

इस कार्यक्रम में स्वास्थ एवं स्वच्छता का ध्यान रखने, पेड़ पौधों, पशु-पक्षी पर्यावरण की रक्षा करने, वन्य जीवों की रक्षा करने, जल संरक्षण करने एवं पोलीथीन कैरी बैग का उपयोग कम से कम करने का शपथ दिलाया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जन शिक्षण संस्थान विकास भारती दुमका के प्रभारी निदेशक श्रीमति अन्नू एवं दिपक कुमार सिंह, श्रीराम कुशवाहा, दर्शन हेम्ब्रम, सविता किस्कु, प्रदिप कु0 शर्मा, आनन्द कुमार, राज कुमार हेम्ब्रम, स्वेता केशरी, राजश्री देवी का महत्वपुर्ण योगदान रहा। इस कार्यक्रम में सिद्धि केशरी, प्रेरणा भारती, काजल कुमारी, प्रीति कुमारी, कोमल केशरी, भव्य 

राज, निकिता कुमारी, पुनम केशरी, कोमल कुमारी ने नृत्य पेंटिंग एवं रंगोली बनाकर पेड़ पौधों एवं पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया।


जन शिक्षण संस्थान विकास भारती, दुमका 

स्थान : बडा बांध, दुमका एवं करेला, जामा, दुमका।

दिनांक  :  08/06/2022

Photos :




















































एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

News Blogger Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are available Which is designed in User friendly to handle by Piki Developers. Simple and elegant themes for making it more comfortable