Type Here to Get Search Results !

Awareness Seminar and Rally Campaign In JSS Dumka Jharkhand

0

 जागरूकता गोष्ठी एवं रैली अभियान

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जन शिक्षण संस्थान विकास भारतीय दुमका द्वारा आज जामा प्रखंड के टेंगधोवा पंचायत अंतर्गत नयाडीह गांव में नवनिर्वाचित माननीय मुखिया श्रीमती उर्मिला टुडू की अध्यक्षता में जागरूकता गोष्ठी एवं रैली अभियान चलाया गया। इस अभियान में प्रशिक्षिका मीनीता मुर्मू एवं वार्ड सदस्य अक्षय टुडूए ग्राम प्रधान गणेश मुर्मूए इस्लाम टुडूए आकाश सोरेनए वकील हसदाए संतोष मरांडीए सुनीता किस्कूए विनाली किस्कूए आदि सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम में नवनिर्वाचित माननीय मुखिया श्रीमती उर्मिला टुडू ने बताया कि उनके पंचायत में मलेरिया जैसे अन्य रोगों से लोग प्रभावित हैं और जल्द ही इनके रोकथाम के लिए जो भी कदम उठाना पड़े वह उठाएगी। 

जन शिक्षण संस्थान विकास भारती दुमका के प्रभारी निदेशक श्रीमती अन्नू ने बताया कि मनुष्यों द्वारा की जाने वाली समस्त क्रियाएं जैसे पर्यावरण को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करती है। 

वैसे ही पर्यावरण मनुष्य के ऊपर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रभाव डालती है। लगातार कटते वृक्ष के कारण ऑक्सीजन की कमीए बढ़ते प्रदूषणए जलवायु परिवर्तन हमारे पर्यावरण को असंतुलित कर रही है। जिस कारण अल्पवृष्टि एवं सुखाड़ हमारी धरती को बंजर बना रही है। बढ़ती गर्मीए बिना मौसम के बरसातए यह सभी लक्षण हमारे पर्यावरण पर वृक्षों के कटने से पड़ रहे दुष्प्रभाव के कारण उभरकर सामने आ रहे हैं। आज तापमान में हो रही तेजी से बदलाव का असर सिर्फ इंसानों पर ही नहीं पृथ्वी पर रह रहे सभी जीवो के लिए भी बड़ा खतरा बन गया है। यही वजह है कि कई सारे जीव जंतु विलुप्त हो रहे हैं। बढ़ते प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचने के लिए हमें ठोस कदम उठाने की जरूरत है। श्रीमती अन्नू ने विलुप्त हो रहे पेड़ पौधों को चिन्हित कर उन्हें फिर से लगाने एवं ऑक्सीजन देने वाले पेड़ पौधों को ज्यादा मात्रा में लगाने के लिए प्रेरित किया।

इसी कड़ी में जन शिक्षण संस्थान विकास भारती दुमका के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता का ध्यान रखनेए पेड़ पौधोंए पशु.पक्षी एवं पर्यावरण की रक्षा करनेए वन्य जीवों की रक्षा करनेए जल संरक्षण करने एवं पॉलीथिन कैरी बैग का उपयोग कम से कम करने का शपथ दिलाया। एवं बताया कि जन शिक्षण संस्थान द्वारा यह जागरूकता अभियान लगातार 15 अगस्त तक चलाया जाएगा।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जन शिक्षण संस्थान विकास भारती दुमका के कार्यकारी निदेशक श्रीमती अन्नू एवं दीपक प्रताप सिंहए दर्शन हेंब्रमएप्रदीप कुमार शर्माए श्रीराम कुशवाहाए सविता किस्कूए आनंद कुमारएराज कुमार आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

जन शिक्षण संस्थान विकास भारती, दुमका 

स्थान    : ग्राम नयाडीह, पंचायत टेंगधोवा, प्रखण्ड जामा, दुमका। 

दिनांक     : 09/06/2022

Photos :























































एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

News Blogger Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are available Which is designed in User friendly to handle by Piki Developers. Simple and elegant themes for making it more comfortable