आज दिनांक 21 फरवरी 2023 को दुमका प्रखंड के बेहड़ाबांक पंचायत क्षेत्र के कोदोखींचा गांव में जन शिक्षण संस्थान विकास भारतीय दुमका द्वारा नए बैच शुरू करने से संबंधित एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जन शिक्षण संस्थान विकास भारती दुमका के मोबिलाइजर सविता किस्कू एवं आनंद कुमार तथा कोदोखींचा गांव की वार्ड सदस्य सनोदी मुर्मू के साथ ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया। बैठक में जन शिक्षण संस्थान द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न ट्रेड के बारे में जानकारी दिया गया।