Type Here to Get Search Results !

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम - जन शिक्षण संस्थान, विकास भारती, दुमका

0

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुअवसर पर आज दिनांक 14 मार्च 2023 को जन शिक्षण संस्थान, विकास भारती, दुमका के कार्यालय में "महिला दिवस पखवाड़ा कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। जिसके तहत तीरंदाजी के क्षेत्र में गोल्ड मेडलिस्ट महिला खिलाड़ियों एवं जन शिक्षण संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वनियोजन से जुड़े प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम - जन शिक्षण संस्थान, विकास भारती, दुमका
Special Guest in Mahila Diwas  

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर लुईस मरांडी, पूर्व समाज कल्याण मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग झारखंड सरकार एवं कई महिला अतिथिगण जिसमें श्रीमती श्वेता झा, अध्यक्ष, नगर परिषद दुमका, श्रीमती अंजुला मुर्मू, एस०के०एम०यू० इंग्लिश विभाग की ओ०एस०डी०, श्रीमती रितु गुटगुटिया, महिला उद्यमी, दुमका, श्रीमती किरण तिवारी, वरीय अधिवक्ता दुमका कोर्ट, बी०के० जयमाला, प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी दुमका की संस्थापक, श्रीमती निर्मला पुतुल, संथाली समाज की साहित्यकार एवं कवियत्री, एवं जन शिक्षण संस्थान, विकास भारती, दुमका के प्रभारी निदेशक श्रीमती अन्नू, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी दीपक कुमार सिंह, दर्शन हेंब्रम (आजीविका), अकाउंटेंट प्रदीप कुमार शर्मा, एम०आई०एस० श्रीराम कुशवाहा, सविता किस्कू, आनंद कुमार, राजकुमार हेम्ब्रम के साथ सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम - जन शिक्षण संस्थान, विकास भारती, दुमका
Gold Medalist Players- Archery Academy Dumka

कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत जन शिक्षण संस्थान दुमका के प्रशिक्षणार्थियों ने स्वागत गीत गाकर एवं पुष्पगुच्छ एवं डायरी पेन के साथ हेल्थ बास्केट देकर किया। तत्पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात जन शिक्षण संस्थान विकास भारती दुमका से प्रशिक्षण प्राप्त कर  स्वनियोजन से जुड़े प्रशिक्षणार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। उसके बाद मुख्य अतिथि डॉक्टर लुईस मरांडी ने अपने संबोधन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला एवं बताया कि जन शिक्षण संस्थान दुमका चाहे महिला हो या पुरुष सभी को स्वनियोजन से जोड़ने का कार्य कर रही है जो सराहनीय है।

 विभिन्न क्षेत्रों से गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रोंच मेडल प्राप्त खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए श्रीमती डॉ० लुईस मरांडी ने कहा कि जब हम सत्ता में थे तब हमने दुमका में पहला इंटरनेशनल आर्चरी एकेडमी बनवाया जिसमें ट्रेनिंग लेकर आज की युवा पीढ़ी गोल्ड मेडल प्राप्त कर रही है। इससे हमारे प्रदेश का नाम रोशन हो रहा है। आज हमारे देश की पहली महिला नागरिक श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने देश की पहली महिला नागरिक बनकर यह संदेश दिया है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में किसी से कम नहीं है प्रयत्न करने पर आप हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं। 

श्रीमती डॉक्टर लुईस मरांडी ने महिलाओं के प्रति व्याप्त असमानता को दूर करने एवं सभी क्षेत्रों में महिलाओं को समानता का दर्जा देने के लिए उनके अधिकारों एवं शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण के बारे में जागरूक किया। बाल विवाह, दहेज प्रथा, जैसी कुरीतियों से बाहर निकलकर महिलाओं को सशक्तिकरण की ओर बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

Medal And Prasasti Patra 

इसी कड़ी में दुमका नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती श्वेता झा ने  किशोरियों को स्वनियोजन से जुड़ते देख भावुक होते हुए बोली कि एक समय था जब महिलाएं सिर्फ अपने परिवार के सदस्यों के लिए सिलाई कढ़ाई करती थी लेकिन आज महिलाएं उन से ऊपर उठकर स्वनियोजन से जुड़कर सिलाई कढ़ाई का कार्य कर रही है। और अपने परिवार का भरण पोषण भी कर रही है। 

केवल सिलाई कढ़ाई ही नहीं महिलाएं अनेक क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है। चाहे ब्यूटीशियन का कार्य हो, चाहे कंप्यूटर का कार्य हो, चाहे इलेक्ट्रिशियन का कार्य हो हर क्षेत्र में महिलाएं अपने हुनर को निखारने के लिए जन शिक्षण संस्थान से जुड़ रही है। इसी कड़ी में जन शिक्षण संस्थान विकास भारती दुमका के प्रभारी निदेशक श्रीमती अन्नू ने कहा की जन शिक्षण संस्थान कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्वीकृत संस्थान है। संस्थान जिले के साक्षर, नवसाक्षर, स्कूल क्षिजित लाभार्थियों को उनकी मांग के अनुरूप स्वीकृत ट्रेडों में प्रशिक्षण उपलब्ध करा कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है। और हमारी संस्था से प्रशिक्षण प्राप्त कर बच्चियां स्वनियोजन से जुड़ रही है। 

इससे पता चलता है कि हम सही दिशा में कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों ने अपने अपने विचार रखे। संबोधन के पश्चात आर्चरी एकेडमी के खिलाड़ी कुमारी सिमरन लता महातो ने तीरंदाजी के क्षेत्र में (4 गोल्ड, 1 सिल्वर और एक ब्रोंज मेडल), सुशीला कुमारी ने तीरंदाजी के क्षेत्र में ( एक गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रोंज), काजल कुमारी ने तीरंदाजी के क्षेत्र में (एक गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रोंज) प्रिया हेम्ब्रम, फुटबॉल के क्षेत्र में (एक गोल्ड) मेडल प्राप्त खिलाड़ियों  को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 साथ ही जन शिक्षण संस्थान के स्वनियोजन से जुड़े प्रशिक्षणार्थी श्रुति कुमारी, अंकिता कुमारी, कोमल कुमारी, शगुफ्ता अंसारी, शिखा शर्मा, पूर्णिमा कुमारी, अंजली बेसरा, सुशांति मरांडी, पूनम गोस्वामी, समीयल हेंब्रम, तेरेसा मरांडी, खुशबू कुमारी, इत्यादि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम - जन शिक्षण संस्थान, विकास भारती, दुमका
Prabhari Nidesak Jss Dumka

तत्पश्चात जन शिक्षण संस्थान विकास भारती दुमका के प्रभारी निदेशक श्रीमती अन्नू ने अतिथियों एवं सभा में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जन शिक्षण संस्थान के सभी कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभाई साथ ही जन शिक्षण संस्थान के विभिन्न ट्रेडों के ट्रेनर प्रिया भारती, श्वेता केसरी, इंदु कुमारी, मधु देवी, ज्योत्सना रानी, खुशबू कुमारी, राजश्री देवी, मिनीता मुर्मू, रिंकी मरांडी, सेवंती सोरेन, भवानी देवी इत्यादि ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में हम भूमिका निभाई।


All Photographs And Media Clips Of International Women's Day Programme Held By Jan Shikshan Sansthan Vikas Bharti Dumka Jharkhand :-














































































































g














































































































































































































































एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

News Blogger Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are available Which is designed in User friendly to handle by Piki Developers. Simple and elegant themes for making it more comfortable