Type Here to Get Search Results !

JSS DUMKA JHARKHAND - कौशल दीक्षांत समारोह 2023

0

जन शिक्षण संस्थान विकास भारती दुमका द्वारा  12  अक्टूबर 2023 को कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष परितोष सोरेन एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल उपस्थित रहे। 


JSS DUMKA JHARKHAND
KAUSHAL DIKSHANT SAMAROH



सर्वप्रथम जन शिक्षण संस्थान विकास भारती दुमका के  कार्यक्रम पदाधिकारी दीपक कुमार सिंह नेे अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, देकर किया। तत्पश्चात अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 


कार्यक्रम के शुरुआत में  जन शिक्षण संस्थान के कार्यक्रम पदाधिकारी दीपक कुमार सिंह ने जन शिक्षण संस्थान द्वारा चलाए जा रहे निशुल्क प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दिया एवं बताया कि अभी हमारी संस्था में सहायक ड्रेस मेकर, हेल्पर टू/थ्री व्हीलर मैकेनिक, ब्यूटी केयर असिस्टेंट, घरेलू देखभाल परिचारक, हेल्पर इलेक्ट्रिकल टेक्निशियन, सहायक फल एवं सब्जी प्रसंस्करण एवं संरक्षण, सहायक हाथ कढ़ाई, सहायक कारीगर बांस शिल्प, सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर, ड्राइविंग सहायक, जैसे 10 ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें इस एनुअल वर्ष में 90 बैच मैं से 30 बैच का प्रशिक्षण अभी चल रहा है और 60 बैच का प्रशिक्षण दिया जाना है। जिसका मोबिलाइजेशन अभी जारी है। 


इसी कड़ी में भाजपा जिला अध्यक्ष परितोष सोरेन ने महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर प्रकाश डाला एवं कहा की आज के समाज में महिलाएं पुरुषों के साथ-साथ हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही है और देश को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जो महिलाएं कम पढ़ी-लिखी है या किसी कारणवश उसकी शिक्षा अधूरी रह गई वह शहर आकर पढ़ाई नहीं कर पा रही वैसे महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर जन शिक्षण संस्थान दुमका उसे रोजगार से जोड़ने का काम कर रही है यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने जन शिक्षण संस्थान के प्रति अपना आभार व्यक्त किया एवं सभी प्रशिक्षणार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। 


युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल ने जन शिक्षण संस्थान के कार्य को साराहा एवं बताया कि आज दुमका जिले के सुदूरवर्ती इलाके में जन शिक्षण संस्थान लोगों के घर तक अपनी कार्यक्रम पहुंचा रहे हैं, और लोगों को प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। परिणाम स्वरूप हमारे जिले के बहन बेटियां आज सशक्त हो रही है और अपने पैरों पर खड़े हो रही है। उन्होंने जन शिक्षण संस्थान के कार्यों को सराहा एवं ऐसे ही प्रयास आगे करते रहने के लिए शुभकामनाएं दी।


तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को सर्टिफिकेट दिया गया। एवं कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार के ऑफिशल युट्यूब चैनल के माध्यम से नई दिल्ली में आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह के लाइव टेलीकास्ट में जन शिक्षण संस्थान विकास भारती दुमका के सभी प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। इसी के साथ सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी (आजीविका) दर्शन हेंब्रम के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। 


इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जन शिक्षण संस्थान विकास भारती दुमका के कार्यक्रम पदाधिकारी दीपक कुमार सिंह, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी (आजीविका) दर्शन हेंब्रम, अकाउंटेंट प्रदीप कुमार शर्मा, एम.आई. एस. श्रीराम कुशवाहा, मोबिलाइजर सविता किस्कू एवं आनंद कुमार, राजकुमार हेंब्रम, नूरी खातून, सारिका कुमारी, सुबासी देवी, ज्योत्शना रानी, गायत्री कुमारी, शहनाज बीबी, शबनम खातून, खुशी परवीन, यासमीन बीबी, शाहीन खातून, पूजा कुमारी, पुष्पा कुमारी, प्रियंका कुमारी, अनिता देवी, नसरीन परवीन, दीपाली देवी, मुस्कान खातून, रूपा कुमारी, मिराज परवीन, प्रियंका कुमारी, रीता देवी, खुशबू कुमारी, रूचि कुमारी, नेहा कुमारी, रानी देवी, मोनी कुमारी, बबिता कुमारी, मुन्नी देवी, प्रमिला देवी, मोनिका हरिजन के साथ सैकड़ो  प्रशिक्षणार्थी एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
















































एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

News Blogger Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are available Which is designed in User friendly to handle by Piki Developers. Simple and elegant themes for making it more comfortable