दिनांक 14 जनवरी 2023 - जन शिक्षण संस्थान विकास भारती दुमका के कार्यक्रम :-
१) प्रखंड मुख्यालय जरमुंडी के सभागार में झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी के तहत श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार के द्वारा रोजगार कैंप का आयोजन किया गया जिसमें जन शिक्षण संस्थान विकास भारती दुमका के सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी दीपक कुमार सिंह, (आजीविका) दर्शन हेंब्रम एवं मोबिलाइजर सविता किस्कू के द्वारा जन शिक्षण संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों का निबंधन कराया गया। एवं दूर-दराज से आए महिलाओं एवं पुरुषों के बीच जन शिक्षण संस्थान का पत्रक बांटा गया एवं जन शिक्षण संस्थान के बारे में जानकारी दिया गया।२) सरैयाहाट प्रखंड के लकड़ बांध पंचायत के भगवानपुर गांव में जन शिक्षण संस्थान विकास भारती दुमका के सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी दीपक कुमार सिंह एवं मोबिलाइजर सविता किस्कू के द्वारा वार्ड सदस्य सीलो देवी की अध्यक्षता में ग्रामीण महिलाओं के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया एवं जन शिक्षण संस्थान द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण के बारे में सभी महिलाओं को जानकारी दिया गया।
३) जन शिक्षण संस्थान विकास भारतीय दुमका के प्रभारी निरीक्षक श्रीमती अन्नू ने ऑनलाइन वर्चुअल मीटिंग में भाग लिया।